SportsHighlight

‘मैंने नहीं दिया किसी को धोखा…’, Yuzvendra Chahal ने तलाक को लेकर खुलकर की बात

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बॉलर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा बीते काफी समय से अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों ने शादी के चार साल बाद तलाक ले लिया। बता दें कि दोनों की दिसंबर 2020 में शादी हुई थी।

हर कोई दोनों के तलाक के पीछे की वजह जानना चाहता है। इसी बीच अब चहल ने धनश्री से हुए तलाक को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वो दौर उनके लिए काफी कठिन रहा। चलिए जानते है उन्होंने क्या कहा।

Yuzvendra Chahal ने अपने तलाक को लेकर खुलकर की बात

राज शामानी पॉडकास्ट में चहल ने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि तलाक के दौरान लोगों ने उन्हें धोखेबाज कहा। चहल ने बताया, “ये काफी समय से चल रहा था। हमने तय किया कि हम लोगों को ये नहीं दिखाना चाहते। कौन जानता था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो? हमने तय किया था कि जब तक हम उस स्थिति में नहीं पहुंचेंगे जहां से वापसी संभव ना हो, हम कुछ नहीं कहेंगे। हम सोशल मीडिया पर एक सामान्य जोड़े की तरह ही रहेंगे।”

चहल ने कही ये बात

चहल से जब पूछा गया कि क्या उस समय वो दिखावा कर रहे थे तो उन्होंने सिर हिलाकर हां में जवाब दिया। चहल ने कहा, “हर रिश्ता एक समझौते जैसा होता है। अगर एक नाराज होता है तो दूसरे को सुनना पड़ता है। कभी-कभी दो लोगों का स्वभाव मेल नहीं खाता। हर किसी की अपनी जिंदगी होती है और हर किसी के अपने लक्ष्य होते हैं। एक साथी के तौर पर आपको उसका साथ देना होता है।”

किसी को नहीं दिखा धोखा

चहल ने आगे कहा, “जब मेरा तलाक हुआ तो लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा। मैंने जिंदगी में कभी धोखा नहीं दिया। आपको मुझझे ज्यादा वफादार इंसान कोई नहीं मिलेगा। मैं हमेशा अपने करीबी लोगों के लिए दिल से सोचता हूं। मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं।”

मन में आत्महत्या के विचार आते थे- चहल

उन्होंने उस दौर को कठिन बताते हुए कहा, “मेरे मन में आत्महत्या के विचार आते थे, मैं अपनी जिंदगी से थक चुका था। मैं 2 घंटे रोता था। यह 40-45 दिनों तक चला। मैं अंदर से टूट गया था।”

लॉकडाउन के समय शुरू हुई थी लव स्टोरी

बता दें कि युजवेंद्र और धनश्री ने साल 2020 में धूमधाम से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी लॉकडाउन के समय शुरू हुई थी। जब क्रिकेटर ने लॉकडाउन के दौरान डांस सीखने के लिए कोरियोग्राफर धनश्री से संपर्क किया।

बीते साल 22 दिसंबर को उनकी शादी को चार साल पूरे हो गए थे। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होने के वाबजूद किसी ने भी शादी की सालगिरह को लेकर पोस्ट नहीं किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें