EntertainmentHighlight

Kingdom X Review: विजय देवरकोंडा की एक्शन मूवी किंगडम हुई रिलीज, जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

Kingdom X Review in hindi: विजय देवरकोंडा(Vijay Deverakonda) की बहुचर्चित फिल्म किंगडम आज यानी 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। ये फिल्म अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 से एक दिन पहले रिलीज हहो गई है।

1 अगस्त को दो फिल्में धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि दोनों ही फिल्मों से ज्यादा विजय की इस एक्शन पैक्ड मूवी की हो रही है। पहले दिन पहला शो देख चुके दर्शक एक्स पर फिल्म का रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर(Kingdom X Review) कर रहे हैं। फिल्म को कुछ यूजर्स विजय के करियर की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं।

Kingdom X Review: विजय देवरकोंडा की एक्शन मूवी किंगडम हुई रिलीज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लोग किंगडम फिल्म पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘किंगडम का पहला हॉफ मास्टर क्लास लेकिन इंटरवल ब्लॉक जबरस्त है। रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सीटियां बजने लगती हैं। मैडनेस दिखाई देती है।’

https://twitter.com/Ramthala_off/status/1950741516944556149

दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहला हाफ मास है तो वहीं दूसरा हाफ एक्सीलेंट है। फिल्म में जबरदस्त सीक्वेंस। इमोशनल सीन ने दिल जीत लिया। फुल ऑन ब्लॉकबस्टर।’

अन्य यूजर ने लिखा, ‘परफॉर्मेंस टॉप क्लास। इमोशनल ड्रामा और बैकग्राउंड म्यूजिक भी अच्छा।’

https://twitter.com/Sriramholic/status/1950781614226567551

स्पाई के रोल निभा रहे

बता दें कि किंगडम की रिलीज को मेकर्स ने कई बार पोस्टपोन किया। जिसके बाद आज फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। विजय देवरकोंडा इस फिल्म में स्पाई का रोल अदा कर रहे हैं। वो एक मिशन के लिए श्रीलंका जाते हैं। गौतम तिन्नौरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को विजय देवरकोंडा के करियर पर मील का पत्थर बता रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें