EntertainmentHighlight

Sidharth Malhotra और जाह्नवी की Param Sundari नई डेट पर होगी रिलीज, जानें

Param Sundari New Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) को अब नई रिलीज डेट मिल गई है। बीते काफी समय से इसकी रिलीज को लेकर मेकर्स ने सस्पेंस बना रखा था। आखिरकार अब इसकी रिलीज डेट को मेकर्स ने ऑफिशियल कर दिया है।

मोशन पोस्टर शेयर कर किया अनाउंस

मच अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान एक मोशन पोस्टर के साथ हुआ है। इसके कैप्शन में लिखा गया, “साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी, दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की, तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अभिनीत, परम सुंदरी, 29 अगस्त को रिलीज हो रही है।”

क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट? Param Sundari New Release Date

आपको बता दें कि पहले परम सुंदरी 25 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसका क्लैश अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 के साथ देखने को मिल रहा था। लेकिन दोनों ही फिल्मों के मेकर्स ने अपनी रिलीज डेट को टाल दिया। बता दें कि परम सुंदरी का रोमांटिक गाना परदेसिया भी रिलीज कर दिया गया है। तुषार जलोटा द्वारा डॉयरेक्ट की गई ये फिल्म परम सुंदरी अब 29 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

सिद्धार्थ और जाह्नवी पहली बार साथ आएंगे नजर

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। कुछ ही समय बाद इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फैंस मूवी के लिए एक्साइटेड है। दर्शकों को इस फिल्म का पहला गना भी भा गया हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें