Rudraprayag NewsBig News

रुद्रप्रयाग में दहशत : दरवाजा तोड़ घर में घुसा गुलदार, महिला पर किया हमला

Leopard attack in Rudraprayag : रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक खत्म होने नाम नहीं ले रहा है। बीती रात अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धान्यों गांव में स्थित एक घर में घुसकर गुलदार ने महिला पर हमला किया। महिला की चीख-पुकार सुन महिला के पति की नींद टूटी। जिसके बाद शख्स ने गुलदार पर लाठी से वार कर भगाया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

रुद्रप्रयाग में दरवाजा तोड़ घर में घुसा गुलदार

घटना देर रात 3.30 बजे अगस्त्यमुनि क्षेत्र के धान्यों गांव की है। जानकारी के अनुसार कुशला देवी अपने कमरे में सोई हुई थी। इस दौरान गुलदार दरवाजा तोड़ घर में घुसा और महिला पर झपटा मारा खींचकर बाहर लेकर जाने लगा। महिला की चीख सुन महिला के पति ने वहां मौजूद लाठी से गुलदार पर वार किया। जिसके बाद गुलदार वहां से भागा।

Leopard attack in Rudraprayag
घर में घुसकर महिला पर किया हमला

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बताया जा रहा है कि महिला के नाक और माथे पर गुलदार ने नाखून से हमला किया है। आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें