Big NewsDehradun News

देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा, कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, मौके पर मची चीख-पुकार

देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहा कांवड़ियों का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा

बताया जा रहा है सभी कांवड़िये हरियाणा से हरिद्वार आए थे। हादसे के दौरान ट्रक में ड्राइवर समेत 28 कांवड़िये सवार थे। अचानक सात मोड़ के पास दुर्गा मंदिर के पास कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल कांवड़ियों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हादसे में तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एम्स भेजा गया है। जबकि अन्य कांवड़ियों को हल्की चोट आई है।

ये भी पढ़ें : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार कांवड़ियों को रौंदा, दो शिवभक्तों की मौत, एक घायल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें