Haridwar NewsHighlight

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार कांवड़ियों को रौंदा, दो शिवभक्तों की मौत, एक घायल

हरिद्वार में बीती रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन का कहर देखने को मिला। रुड़की के झबरेडा में देर रात एक पिकअप वाहन ने बाइक में सवार कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो शिवभक्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है।

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार कांवड़ियों को रौंदा

हादसा बीती देर रात झबरेड़ा थाना क्षेत्र का है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार शिवभक्तों को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है बाइक के तीन कांवड़िये सवार थे। हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद पिकअप चालक अरेस्ट

बताया जा रहा है तीनों युवक पंजाब से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए आए थे। वापस लौटते समय पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल कांवड़िए की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर किया गया है।

चालक को पुलिस ने दबोचा

हादसे की वजह पिकअप वाहन का तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर एकत्रित हुई भीड़ का फायदा उठाकर भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को दबोच लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें