Big NewsPauri Garhwal News

देवप्रयाग में भयानक लैंडस्लाइड, मची अफरा-तफरी, दो लोग घायल

उत्तराखंड में हो रही बारिश ने पहाड़ों में कहर बरपाया हुआ है. सोमवार को देवप्रयाग में भीषण लैंडस्लाइड हो गया. जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल बताये जा रहे हैं.

देवप्रयाग में भयानक लैंडस्लाइड

देवप्रयाग में सोमवात को भारी भूस्खलन हो गया. हादसा संगम क्षेत्र के बाह बाजार में हुआ. मलबे की चपेट मे आने से दो लोग घायल बताये जा रहे हैं. हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पौड़ी हाईवे में मलबा हटाने का कार्य जारी है.

अलर्ट मोड पर प्रशासन

जिला प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में यात्रा करते समय सावधानी बरतें. बता दें भारी बारिश से पहाड़ दरक रहे हैं. प्रशासन की ओर से किसी भी समय नई घटना की आशंका जताई गई है. फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें