Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहें

उत्तराखंड में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग ने जारी किया तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई को राजधानी देहरादून, नैनीताल ओर बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

PWD को हुआ 90 करोड़ का नुकसान

बता दें प्रदेशभर में हुई बारिश के कारण जहां राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से यातायात बंद हो गया है. वर्तमान में प्रदेशभर में 73 सड़कें बंद है. जिसमें से 62 पीएमजीएसवाई की सड़कें हैं. पीडब्ल्यूडी (PWD) सचिव पंकज पांडे ने बताया कि अब तक इस मानसून में विभाग को करीब 90 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. इसमें सड़कों की टूट-फूट, पुलों को हुए नुकसान और निर्माणाधीन कार्यों के प्रभावित होने जैसी स्थिति शामिल है.

उत्तराखंड में आफत बना मानसून : प्रदेश के 55 सड़कें ठप, PWD को हुआ 90 करोड़ का नुकसान

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें