UttarakhandHighlight

उत्तराखंड में आफत बना मानसून : प्रदेश के 55 सड़कें ठप, PWD को हुआ 90 करोड़ का नुकसान

उत्तराखंड में इस बार मानसून स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए आफत बनकर बरस रहा है. राज्य के कई जिलों में बादल फटने, भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जगह-जगह सड़कें टूट गई हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है.

उत्तराखंड की 55 सड़कें ठप

प्रदेश भर में हुई बारिश के कारण जहां राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से यातायात बंद हो गया है, वहीं कई ग्रामीण इलाकों की सड़कें पूरी तरह से टूटकर बह गई हैं. पीडब्ल्यूडी (PWD) सचिव पंकज पांडे ने बताया कि इस वक्त राज्य में कुल 55 सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, जिनमें नेशनल हाईवे, लिंक रोड, ग्रामीण सड़कें और छोटी कस्बाई संपर्क मार्ग शामिल हैं. विभाग की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और सड़कें खोलने का कार्य जारी है.

90 करोड़ का हो चुका है नुकसान

पंकज पांडे ने बताया कि कई इलाकों में बारिश इतनी तीव्र रही कि मशीनरी तक को मौके तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है. सचिव ने यह भी बताया कि अब तक इस मानसून में विभाग को करीब 90 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. इसमें सड़कों की टूट-फूट, पुलों को हुए नुकसान और निर्माणाधीन कार्यों के प्रभावित होने जैसी स्थिति शामिल है.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें