Tehri NewsBig News

मौसम का कहर : स्कूल से लौट रहे थे बच्चे, अचानक गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत

उत्तराखंड में मौसम कहर बरपा रहा है. टिहरी में तेज हवाओं के चलते एक विशालकाय पेड़ गिर गया. जिसकी चपेट में आने से स्कूल से लौट रहे दो बच्चों की मौत हो गई. हादसे के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

विशालकाय पेड़ की चपेट में आए बच्चे

हादसा शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है. घनसाली में स्थित पिलखी नैल में दो बच्चों स्कूल से लौट रहे थे. इस दौरान बारिश और तेज हवाएं चलने लगी. जिसके चलते रस्ते पर पड़ने वाला विशालकाय चीड़ का पेड़ जमीन पर आ गिरा. तभी वहां से गुजर रहे बच्चे पेड़ की चपेट में आ गए.

राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ते थे किशोर और किशोरी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. दोनों बच्चे राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार में पढ़ते थे.

मृतकों का विवरण

  • आरभ बिष्ट (16) पुत्र दरमियान सिंह निवासी पिलखी नैल , कक्षा 10, GIC घुमेटीधार
  • मानसी (14) पुत्री ईश्वर सिंह निवासी पिलखी नैल, कक्षा 9, GIC घुमेटिधार
मौसम का कहर : स्कूल से लौट रहे थे बच्चे, अचानक गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत
पेड़ की चपेट में आए स्कूल से लौट रहे बच्चे

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें