Big NewsKashipur News

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर, एक घायल

काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सूर्या फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर

घटना गुरुवार सुबह 11:30 बजे की है. काशीपुर में स्थित सूर्या फैक्ट्री में अचानक हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाके की सूचना मिलते ही प्रशासन, दमकल और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई. फिलहाल मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है.

एक महिला बताई जा रही घायल

फैक्ट्री की एचआर हेड ने एक महिला के गंभीर घायल होने की पुष्टि की है. जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हालांकि चश्मदीदों की माने तो वहां मौजूद 10 से 12 लोग जख्मी हैं.

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर

फैक्ट्री की एंट्री पर बैन

बताया जा रहा है फैक्ट्री में मौजूद स्टाफ को छुट्टी देकर बसों से रवाना कर दिया है. फैक्ट्री की भी सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं पुलिस की टीम ने फिलहाल फैक्ट्री में एंट्री बैन कर दी है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है.

ये भी पढ़ें : Kashipur Uttarakhand, जानें काशीपुर में क्या हैं खास

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें