TrendingHighlight

Reel बनाने का क्रेज!, ट्रेन की पटरी पर लेटा बच्चा, ऊपर से गुजरी ट्रैन, फिर वीडियो…

सोशल मीडिया पर आजकल लोगों पर रील(Reel) बनाने का भूत सवार है। इसमें बच्चों से लेकर बड़े सभी शामिल है। किसी-किसी की तो रील बनाने की ऐसी दिवानगी देखी गई कि अपनी जान तक को जोखिम में डाल देते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। ओडिशा के बौध ज़िले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर नाबालिग लड़कों ने सोशल मीडिया पर लाइक्स बटोरने के लिए अपनी जान को ही दांव पर लगा दिया।

ये भी पढ़ें:- सालों से बंद पड़े घर में म‍िला खजाना!, दरवाजा खोला तो कमरे में बिखरे थे लाखों रुपए

Reel के लिए ट्रेन की पटरी पर लेटा बच्चा, ऊपर से गुजरी ट्रैन

दरअसल ये पूरी घटना बौध ज़िले के तलुपाली गांव की है। यहां पास के तीन नाबालिग लड़कों ने एक खतरनाक रील शूट की। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है। ट्रेन के नज़दीक आने तक वो वहीं पड़ा रहता है। दूसरा लड़का उसे उठने से रोकता है। जबकि तीसरा मोबाइल में इस पूरे सीन को रिकॉर्ड करता है। जैसे ही ट्रेन गुजरती है तीनों खुशी से चिल्लाते हैं और तालियां बजाते हैं, जैसे कोई कारनामा कर दिखाया हो।

ये भी पढ़ें:- भगवान बना AI!, ChatGPT ने महिला का 10 लाख का कर्ज चुकाया

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बो बच्चा तब तक रेल की पटरी पर ही लेटा रहता है जब तक ट्रेन उसके ऊपर से नहीं गुजर जाती। ये करतब किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकता था। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की मदद से तीनों नाबालिगों को पकड़ा जा चुका ह। ऐसे में अब तीनों पर रेलवे ट्रैक पर जानलेवा स्टंट करने और सुरक्षा में खलल डालने का मामला दर्ज किया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें