Dehradun NewsHighlight

विधानसभा में ऐतिहासिक MOU, संसदीय शोध और नीति नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून स्थित विधानसभा भवन आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जहां अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए. यह कार्यक्रम उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण इस अवसर पर कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी न केवल नीति नवाचार और संसदीय अनुसंधान को बल देगी, बल्कि जल प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता, महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी आधारित शासन व्यवस्था को भी मजबूत करेगी.

ऋतू खंडूरी ने कहा यह साझेदारी केवल दो संस्थाओं का गठबंधन नहीं, बल्कि उत्तराखंड को नीति, विज्ञान और जनसेवा के संगठित मॉडल की ओर ले जाने वाला एक मजबूत कदम है. हमारा प्रयास है कि भराड़ीसैंण केवल राजधानी न होकर पॉलिसी इनोवेशन हब बने, जहां से हिमालयी राज्यों के लिए समाधान निकलें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें