HighlightPauri Garhwal News

पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर भूस्खलन, NH-534 पर आवाजाही ठप

पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-534) पर भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार सुबह गुमखाल के पास एक बार फिर भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. पहाड़ी दरकने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई.

पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर भूस्खलन

भूस्खलन की वजह से कोटद्वार और पौड़ी के बीच यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह चट्टानें और मिट्टी पहाड़ी से तेजी से नीचे गिर रही हैं. स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है.

राहत और बचाव कार्य जारी

बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में लगातार पहाड़ी दरकने की घटनाएं सामने आ रही हैं. गुमखाल से सटे कई हिस्सों में पहले भी मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध होता रहा है. प्रशासन ने इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें