Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड का मौसम : IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी से भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद से ही बारिश कई जगहों पर आफत बनकर बरस रही है. मौसम विभाग ने 26 जून को भी प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही पहाड़ों पर सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी से भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 26 जून को यानी आज रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वाल जिले के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि देहरादून, चमोली, टिहरी चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है.

भारी बारिश के चलते मलबा आने से 33 मार्ग बंद

बता दें उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते मलबा आने से 33 मार्ग बंद हो गए हैं. राज्य आपदा परिचालन केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ से आगे पिनौला घाट में मलबा आने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है. पीएमजीएसवाई के 24 मार्ग और लोक निर्माण विभाग के 6 मार्ग बंद हैं. जिन्हें खोलने के प्रयास जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें