SportsHighlight

पिछला हिसाब किया चुकता!, Neeraj Chopra ने Paris Diamond League का खिताब किया अपने नाम

Neeraj Chopra Paris Diamond League: भारत के स्‍टार भाला फेंक प्लेयर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। शुक्रवार-शनिवर की दरमियानी रात उन्होंने Paris Diamond League का खिताब अपने नाम किया। जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए उन्होंने ये खिताब अपने नाम किया। दो साल बाद उन्होंने अपना पहला खिताब जीता। पिछले दो सालों से वेबर नीरज को मात दे रहे थे। ऐसे में इस बार नीरज ने उनसे पिछला हिसाब भी चुकता कर लिया।

बता दें कि गोल्डन ब्वॉड ने पहले ही राउंड में 88.16 मीटर के थ्रो से खिताब जीत लिया। इसी प्रयास से वो सबसे आगे निकल गए थे। दूसरे अटैम्प उनका 85.10 मीटर का था। जिसके बाद उनके अगले तीन थ्रो फाउल रहे। आखिरी प्रयान में उन्होंने 82.89 मीटर दूर भाला फेंका। तो वहीं जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।

नीरज के सभी थ्रो

  • पहला थ्रो- 88.16 मीटर
  • दूसरा थ्रो- 85.10 मीटर
  • तीसरा थ्रो- फाउल
  • चौथा थ्रो- फाउल
  • पांचवां थ्रो- फाउल
  • छठा थ्रो- 82.89 मीटर


जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्‍थान पर रहे। ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा ने 86.62 मीटर भाला फेंका और वह तीसरे नंबर पर रहे। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट ने 81.66 मीटर थ्रो किया।ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 80.29 मीटर थ्रो के साथ 5वें पायदान पर रहे। केन्‍या के जूलियस येगो ने 80.26 मीटर थ्रो किया।

पेरिस डायमंड लीग के सर्वशेष्ट थ्रो

  1. नीरज चोपड़ा: 88.16 मीटर
  2. जूलियन वेबर: 87.88 मीटर
  3. लुईज मौरिशियो डा सिल्वा: 86.62 मीटर
  4. केशोर्न वाल्कॉट: 81.66 मीटर
  5. एंडरसन पीटर्स: 80.29 मीटर
  6. जूलियस येगो: 80.26 मीटर
  7. एड्रियन मर्डारे: 76.66 मीटर
  8. रेमी रूजेटे: 70.37 मीटर

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें