Trendinghighlight

PAN 2.0 प्रोजेक्ट!, Pan Card को लेकर बड़ा ऐलान, पैन कार्ड धारक जान लें नया नियम

Pan Card New Rule: अगर आपके पास भी पैन कार्ड नहीं है और आप कार्ड बनवाना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है। पैन कार्ड के लिए अब एक डॉक्यूमेंट का होना अनिवार्य हो गया है। इसके बिना आपका पैन कॉर्ड नहीं बनेगा। और ये डॉक्यूमेंट है आधार कार्ड (Aadhaar Card)। जी हां, एक जुलाई से नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी होगा।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने इस बात का ऐलान किया है। इसका मकसद टैक्स भरने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करके लोगों को ज़्यादा जिम्मेदार बनाया जाए ताकि वो सही और समय पर टैक्स जमा करें।

pan-card-new-rule-pan-2-0-aadhaar-card

ये भी पढ़ें:- NFO: सिर्फ 3 दिन का मौका! अंबानी की आ गई SIP, केवल 500 रूपए से निवेश का मिलेगा मौका

Pan Card के लिए अब ये डॉक्यूमेंट जरूरी Pan Card New Rule

खबरों की माने तो जुलाई से इनकम टैक्स पोर्टल पर पैन कार्ड के लिए नए नियमों को लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल इस महीने आप बर्थ सर्टिफिकेट या वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों से पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

खबरों की माने तो ये कदम डिजिटलीकरम अभियान और टैक्स दाखिल करने में जवाबदेही के तहत उठाया गया है। ऐसे में अगर आप एक जुलाई 2025 के बाद पैन कार्ड बनवाएंगे तो आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी होगा। बिना इसके आपका पैन कार्ड नहीं बनेगा। आधार कार्ड का इस्तेमाल वेरिफिकेशन के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- 500 Notes New Rule : ₹500 नोट को लेकर बड़ा ऐलान! अगर आपके पास भी है तो जरूर जान लें

Pan Card को Aadhaar Card से लिंक कराने की आखिरी तारीख

तो वहीं अगर आपके पास पहले से ही दोनों पैन और आधार कार्ड है तो आपका काम खत्म नहीं हुआ है। आपको इन दोनों कार्ड को आपस में लिंक कराना होगा। बता दें कि इसके लिए 31 दिसंबर 2025 तक का समय है। अगर आपने इससे पहले अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया तो आपको जुर्माना लग सकता है।

Aadhaar Card

साथ ही अगले साल से पैन निष्क्रिय हो जाएगा। इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स चोरी के इरादे से दूसरों के पैन कार्ड का उपयोग का पता लगाने के बाद से दोनों कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही पैन कार्ड के इस्तेमाल फर्जी GST रजिस्ट्रेशन में भी सामने आया था।

PAN 2.0 प्रोजेक्ट

बता दें कि PAN 2.0 नाम का एक प्रोजेक्ट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा शुरू किया जा रहा है। ये पैन और टैन(TAN) के सिस्टम को भी बेहतर बनाएगा। इसके साथ ही टैक्सपेयर्स को भी अच्छी सर्विस मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के चलते पैन और टैन दोनों से जुड़े सारे काम आसानी से किए जा सकेंगे। जिनके पास पहले ही पैन कार्ड मौजूद है उन्हें नए नियमों को फॉलों करने की जरूरत नहीं है। उनके पैन कार्ड पहले की तरह काम करते रहेंगे। बता दें कि AN 2.0 में पुराने पैन कार्ड वेलिड रहेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button