Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather Today: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। तो वहीं कहीं जगह चटक धूप के साथ हल्के बाद छाए रहेंगे। बता दें कि बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज कुछ बदला सा ही है।

इससे भीषण गर्मी से तो राहत मिली है। लेकिन मैदानी जनपदों में अभी भी उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। हालांकि अगल दो दिनों में भारी बारिश के साथ प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे सकता है। देहरादून के साथ ही आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश (Uttarakhand mein aaj ka mausam kaisa rahega ) देखने को मिलेगी।

आज का मौसम कैसा रहेगा Uttarakhand Weather Today

बीते दिन यानी गुरुवार को देहरादून की बात करें तो बादल छाए रहे। साथ ही शाम को हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिली। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि बारिश होने के कई जगहों पर जल भराव देखने को मिला। जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून! इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

बारिश का दौर रहेगा जारी

आज की बात करें तो आज भी पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर बना रहेगा। लगातार बारिश की वजह से यहां तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। साथ ही अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। बारिश का क्रम बना रहेगा। हालांकि रविवार तक मॉनसून आ सकता है। जिसके चलते तापमान में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है। नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है। तो वहीं देहरादून, पौड़ी, टिहरी और अल्मोड़ा आदि जिलों में बादल छाए रहेंगे। तो वहीं हल्की से मध्यम बारिश (Uttarakhand mein aaj ka mausam kaisa rahega) के भी आसार है। कही जगह पर गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। चार धाम और यात्रा मार्ग में भी बारिश की संभावना है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें