Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट, सावधान रहें

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 जून को प्रदेश भर में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सात ही लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.

देहरादून की सड़कों में हुआ जलभराव

प्रदेश के विभिन्न जिलों में बीते रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में कमी आई है. इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है. बारिश के कारण देहरादून की सड़कों पर जलभराव हो गया. जिस वजह से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 21 जून तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें