NationalHighlight

Ahmedabad Plane Crash वाली फ्लाइट में सवार थे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी! जानें

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गई। ये विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था।

आज दोपहर 1:10 बजे टेकऑफ कर रहा था। हादसे के बाद एक और अफवाह ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। मीडिया में रिपोर्ट आई कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी(Former Gujarat CM Vijay Rupani) भी इसी फ्लाइट में सवार थे। चलिए जानते है इसकी पूरी सच्चाई।

ये भी पढ़े:- Gujarat Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन हुआ क्रैश, 242 यात्रियों की मौत की संभावना

प्लेन क्रैश वाली फ्लाइट में सवार थे Former Gujarat CM Vijay Rupani

कहा जा रहा है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इसी फ्लाइट में सवार थे। कुछ ही देर बाद उनके निजी सहायक ने बताया कि विजय रूपाणी इस फ्लाइट में थे। वो एयर इंडिया की एक फ्लाइट से अपनी पत्नी के पास लंदन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हुए है।

गुजरात में एयर इंडिया का प्लेन हुआ क्रैश

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद(Ahmedabad) में आज गुरुवार यानी 12 जून की दोपहर के समय एयर इंडिया(Air India) का प्लेन क्रैश हो गया है। पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। इसकी क्रैश(Plane Crash) की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि इस विमान में करीब 242 यात्रियों के सवार होने की खबर है। अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी लपटें और काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है। जिससे सभी यात्रियों की मौत की संभावना जताई जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें