Big NewsRahul Gandhi NewsUttarakhandUttarakhand Congress

दिल्ली मे हुई बैठक में राहुल गांधी का सख्त संदेश, अब पार्टी विरोधी बयान पर होगी कार्रवाई, क्षेत्रीय संतुलन की भी उठी बात

नई दिल्ली के इंदिरा भवन में उत्तराखंड कांग्रेस को लेकर एक बेहद अहम बैठक हुई। जिसमें प्रदेश की संगठन को मजबूत करने, आगामी रणनीति और आंतरिक मतभेदों पर खुलकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल(K.C. Venugopal ) ने की। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा(Kumari Selja), सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा और उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में मौजूद रहे।

uttarakhand-congress-meeting-delhi

दिल्ली मे हुई बैठक में राहुल गांधी का सख्त संदेश

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं को साफ तौर पर चेतावनी दी कि अब पार्टी के बड़े नेताओं और पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को इस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।

uttarakhand-congress meeting in delhi

अब पार्टी विरोधी बयान पर होगी कार्रवाई

राहुल गांधी ने साफ कहा कि सबको एकजुट होकर 2027 की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि लड़ाई बीजेपी से है ना कि एक-दूसरे से। महिला अपराधों, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस को जनता के बीच दिखना चाहिए।

उत्तराखंड कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का साफ बयान

सूत्रों की माने तो बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आलाकमान से स्पष्टता की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार उनके हटने की अटकलें पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा रही हैं। अगर पार्टी कोई फैसला लेना चाहती है, तो जल्द ले ताकि 2027 की रणनीति बिना किसी असमंजस के बनाई जा सके।

uttarakhand-congress-meeting-delhi-rahul-gandhi

क्षेत्रीय संतुलन की मांग

तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और हरक सिंह रावत ने गढ़वाल-कुमाऊं क्षेत्रीय संतुलन का मुद्दा उठाया। दोनों नेताओं ने मांग की कि पदों और जिम्मेदारियों में दोनों क्षेत्रों को समान महत्व मिले। वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने भी कहा कि पार्टी जो भी फैसला लेगी, वे और उनके समर्थक उसके साथ खड़े रहेंगे। हम सब एक हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें