HaridwarBig News

सीएम धामी का एक्शन : हरिद्वार के DM सस्पेंड, जमीन घोटाले में सामने आया था नाम

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. हरिद्वार ज़मीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त एक्शन लिया है. जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर हरिद्वार के डीएम कर्मेंन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है. उनके साथ-साथ एसडीएम अजयवीर सिंह और पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी को भी सस्पेंड किया गया है.

हरिद्वार के DM सस्पेंड

बता दें हरिद्वार जमीन घोटाला मामले की जांच IAS रणवीर सिंह चौहान को सौंपी थी. जांच पूरी करने के बाद आईएएस ने रिपोर्ट शासन और मुख्यमंत्री को सौंप दी थी. जमीन घोटाले में हरिद्वार के डीएम कर्मेंन्द्र सिंह, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी और एसडीएम अजयवीर सिंह दोषी पाए गए थे.

विजिलेंस को जांच सौंपने का लिया फैसला

सीएम धामी ने सख्त एक्शन लेते हुए डीएम कर्मेंन्द्र सिंह समेत दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा दो आईएएस और 1 पीसीएस के खिलाफ भी एक्शन लिया है. धामी सरकार ने मामले की जांच विजिलेंस को सौंपने का फैसला लिया है.

Breaking uttarakhand news
हरिद्वार के DM सस्पेंड

ये है पूरा मामला

आरोप था कि सरकारी जमीन की रजिस्ट्री और रिकॉर्ड में हेरफेर कर हरिद्वार नगर निगम की संपत्ति को निजी हाथों में पहुंचाया गया था. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक जब पूरा मामला पहुंचा तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए थे. धामी सरकार ने जांच को विजिलेंस को सौंपने का फैसला लिया है.

ये भी पढें : हरिद्वार जमीन घोटाला : सवालों के घेरे में आई DM समेत कई अधिकारियों की भूमिका, शासन को सौंपी रिपोर्ट

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button