EntertainmentHighlight

Housefull 5 बनेगी अक्षय की सबसे बड़ी ओपनिंग! रिलीज से पहले ही कर ली इतनी कमाई

Housefull 5 Advance Booking: अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के लिए ये साल काफी अहम साबित होने वाला है। अब तक अभिनेता की जो फिल्में रिलीज हुईं वो उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाईं। ‘स्काईफोर्स’ की शुरुआत भले ठीक-ठाक रही हो लेकिन वो मिडवे में ही ढीली पड़ गई। वहीं ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी सॉलिड फिल्म भी उतना रिस्पॉन्स नहीं जुटा पाई। मगर अब सबकी निगाहें Housefull 5 पर टिकी हैं। ये अक्षय की किस्मत को एक बार फिर राइट ट्रैक पर ला सकती है।

Housefull 5 बनेगी अक्षय की सबसे बड़ी ओपनिंग!

साजिद नाडियाडवाला ने इस बार फिल्म के दो वर्जन रिलीज करने की तैयारी की है। दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ। यानी हंसी भी डबल, सरप्राइज़ भी डबल। यही बात इसे बाकी फिल्मों से अलग बना रही है।

एडवांस बुकिंग ने दिलाया भरोसा Housefull 5 Advance Booking

6 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब तक का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है। रिपोर्ट्स की मानें तो Housefull 5 की करीब 25 हजार टिकटें एडवांस में बिक चुकी हैं। जिससे फिल्म ने लगभग 90 लाख रुपए की कमाई कर ली है।

बिना ब्लॉक सीट्स के 7,500 से ज़्यादा शोज़ कन्फर्म हो चुके हैं। वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ पहले दिन का अनुमानित कलेक्शन 3.88 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अकेले दिल्ली से ही अब तक लगभग 88 लाख रुपए की बुकिंग हो चुकी है।

क्या ‘Housefull 5’ बनेगी अक्षय की सबसे बड़ी ओपनिंग?

ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म पहले ही दिन 25 से 30 करोड़ रुपए (Housefull 5 First Day Collection) तक कमा सकती है। अगर 30 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ तो ये अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है।

बेशक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने ओपनिंग तो अच्छी दी थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। अब उम्मीदें Housefull 5 पर हैं। जिसमें 19 बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।

अक्षय की आने वाली लाइनअप भी दमदार

अक्षय के पास इस वक्त ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्में भी हैं। जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की है। वहीं ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैंस अब भी असमंजस में हैं। परेश रावल के बाहर होने के बाद ‘बाबू राव’ के किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है और ये भी साफ नहीं है कि फिल्म बनेगी या नहीं। लेकिन फिलहाल सबकी निगाहें हाउसफुल 5 पर हैं। ये अक्षय को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस का बादशाह बना सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें