Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट

उत्तराखंड में 29 मई यानी आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट

उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 29 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अधिकांश स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पर्वतीय जिलों में चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून का आज अधिकतम 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा. जबकि हरिद्वार जिले का अधिकतम 37°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहेगा. वहीं चमोली जिले का अधिकतम तापमान 26°C, न्यूनतम 17°C रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें