Sportshighlight

BCCI की स्पेशल तैयारी!, IPL Closing Ceremony में Operation Sindoor की जीत का जश्न

IPL Closing Ceremony इस बार काफी खास होने वाली है। क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच अब देश के वीर जवानों को सलाम करता नजर आएगा। बता दें कि 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होने वाले IPL 2025 के फाइनल से पहले बीसीसीआई एक स्पेशल ट्रिब्यूट पेश करेगा। जो कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को समर्पित होगा।

IPL Closing Ceremony में ऑपरेशन सिंदूर की जीत का जश्न

दरअसल 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लॉन्च किया था। जिसका मकसद पाकिस्तान और POK में बने आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करना था। ये जवाब था उस क्रूर आतंकी हमले का जिसमें अप्रैल 2025 में पहलगाम में 26 निर्दोष जानें चली गई थीं। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों को निशाना बनाया गया। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद 10 मई को सीजफायर की घोषणा हुई।

BCCI की स्पेशल तैयारी!

इसी अभियान की सफलता को सलाम करते हुए बीसीसीआई ने IPL की समापन संध्या को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को समर्पित करने का फैसला किया है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ समेत तीनों सेनाओं के प्रमुखों को समारोह में आमंत्रित किया गया है।

आईपीएल का फाइनल मुकाबला कब? IPL 2025 Final Match

इस ट्रिब्यूट के पीछे एक ही मकसद है।उन सैनिकों की निस्वार्थ बहादुरी को मंच देना। जिन्होंने देश की रक्षा में अदम्य साहस दिखाया। IPL को भी एक हफ्ते के लिए रोका गया था ताकि देश पहले सुरक्षित हो सके। अब फाइनल 3 जून को खेला जाएगा, जबकि प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button