Tehri NewsBig News

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भयंकर हादसा, बीच सड़क पर पलटी कार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है. पंतगांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है.

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा

हादसा रविवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार नॉएडा के यात्रियों से भरी कार पंतगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. बताया जा रहा है चालक को गाड़ी चलाते हुए झपकी आ गई. जिस बाद चालक ने हैंडब्रेक खींच लिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.

मौके पर मची चीख पुकार

कार के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया. हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं. गनीमत रही कि कार खाई की तरफ नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें