HealthHighlight

बदलते मौसम में बंद हो गई है नाक? तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाए

Home Remedies For Nose Congestion: बदलता मौसम कई सारी परेशानी लेकर आता है। हेल्थ के मामले में मौसम बदलने के साथ सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याए भी देखने को मिलती है। तो वहीं कुछ लोगों को गले में खराश और वायरल फीवर आदि की भी समस्याए देखने को मिलती है।

लोगों को सर्दी-खांसी के बाद सबसे ज्यादा बंद नाक(Nose Congestion) की दिक्कत होने लगती है। बंद नाक से इंसान परेशान हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी बंद नाक से छुटकारा पाना चाहते है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इस बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जो ना सिर्फ आपको बंद नाक से निजात दिलावाएंगे बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी स्टॉग करेंगे।

बंद हो गई है नाक? इन घरेलू नुस्खों की लें मदद Home Remedies For Nose Congestion

जब मौसम करवट बदलता है। तो सबसे पहले असर हमारी सेहत पर दिखता है खासकर सर्दी, खांसी और बंद नाक जैसी तकलीफों के रूप में। अगर आपकी नाक बंद है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो बिना दवा के भी राहत दे सकते हैं।

  • अदरक, तुलसी, लौंग और काली मिर्च से बनी गर्म चाय इस वक्त रामबाण की तरह काम कर सकती है।
  • अदरक में मौजूद जिंजरोल सूजन को कम करता है और बलगम को ढीला करके उसे बाहर निकालने में मदद करता है।
  • तुलसी एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल होती है, जो सर्दी-जुकाम और बंद नाक जैसी दिक्कतों से राहत दिलाती है।
  • काली मिर्च की गर्म तासीर सीने में जमी रुकावट को खोलती है और खांसी भी धीरे-धीरे कम होती जाती है।
  • अगर सांस लेने में तकलीफ ज़्यादा हो रही है तो गर्म पानी की भाप लें।
  • इससे नाक और छाती में जमा कफ पिघलता है और आपको फौरन राहत महसूस होती है। रोजाना सुबह-शाम स्टीम लेने से सांस संबंधी समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें