Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदला मौसम, IMD ने जारी किया बारिश और भूस्खलन का अलर्ट, सावधान रहें


Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए बारिश का अलर्ट (uttarakhand rain alert) जारी किया है. साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भूस्खलन की आशंका जताई है.

उत्तराखंड में बदला मौसम, IMD ने जारी किया बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 25 मई को उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है. चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल जिले में आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं.

उत्तराखंड में मानसून कब पहुंचेगा (when will monsoon arrive in uttarakhand)

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता पर बरतने के निर्देश दिए हैं. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बता दें केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड में आने में लगभग 20 दिन का समय लगता है. ऐसे में जून के मध्य तक उत्तराखंड में मानसून (uttarakhand monsoon) के पहुंचने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें