Pauri GarhwalBig News

पौड़ी में भीषण हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, एक महिला की मौत, छह घायल

पौड़ी के थलीसैंण से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सुकई के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि छह की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो चौबट्टाखाल से बीरोंखाल के मझगांव जा रही रही थी. वाहन जैसे ही सुकई के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे.

एक महिला की मौत, छह घायल

हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि अन्य छह घायल हैं. मृतका की पहचान बिलेश्वरी देवी (55) पत्नी खुशाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है सभी यात्री गाजियाबाद से अपने गांव लौट रहे थे.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button