Haridwar NewsBig News

दिनदहाड़े मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडेकी गांव स्थित श्री कन्हैया मंदिर से शुक्रवार को दिनदहाड़े एक शातिर चोर लड्डू गोपाल की करीब 31 किलो वजनी पीतल की मूर्ति चोरी कर फरार हो गया. चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई है.

मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी

CCTV में देखा जा सकता है कि चोर मूर्ति को कपड़े में लपेटकर मंदिर से बाहर ले जा रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि घटना दिन के उजाले में अंजाम दी गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. मंदिर के महंत कृष्णानंद गिरी ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है. साथ ही जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और मूर्ति को बरामद करने की मांग की है.

CCTV की मदद से की जा रही आरोपी की तलाश

मामले को लेकर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि चोर की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है. पुलिस की टीमें सक्रिय हैं. जल्द ही बदमाश को अरेस्ट किया जाएगा. घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें : रुद्रनाथ मंदिर में बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री, सिर्फ 140 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें