BusinessHighlight

Pi Coin Price: जबरदस्त उड़ान के बाद एक बार फिर धड़ाम हुई Pi Network की कीमत, $1 भी नहीं रहा प्राइज

Pi Network का Pi Coin एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। बीते 10 दिनों से पाई क्वाइन ने तेज रफ्तार पकड़ी थी। इस डिजिटल कॉइन ने बीते बुधवार को जबरदस्त उछाल दर्ज की। बीते दिन Pi Coin की कीमत $1.23 पर ट्रेड कर रही थी। हालांकि अब पाई क्वाईन की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। इसकी वैल्यू एक डॉलर(Pi Coin Price) से भी नीचे आ गई है।

pi coin price PI Network price in india

एक बार फिर धडाम हुई Pi Coin Price

पिछले महीने भारी गिरावट का सामना करने के बाद Pi Coin ने हाल ही में 64% की रिकवरी कर ली थी। इतना ही नहीं, बीते 7 दिनों में इसकी कीमत दोगुनी हो चुकी थी। करीब 111% की बढ़त के साथ। लेकिन पाई क्वाइन ने एक बार फिर निवेशकों को निराश किया है।

coingecko के अनुसार Pi Network (PI) का प्राइज वर्तमान में खबर लिखे जाने तक ₹74.89(Pi Coin Price) है। जो एक घंटे पहले की तुलना में तो 1.6% की वृद्धि दिखाता है। लेकिन कल की तुलना में 25.5% की गिरावट दर्ज की है। PI की वर्तमान में वेल्यू 7 दिन पहले के मूल्य के comparison में 39.4% अधिक है। पिछले 24 घंटों में Pi Network का कुल कारोबार ₹83,151,794,182 था।

ये भी पढ़े:- 7 दिन में Pi Network का 100% से ज्यादा रिटर्न, Pi Coin Price में जबरदस्त उछाल

कहां तक पहुंचा था भाव

अगर इसके अब तक के सफर पर नजर डालें तो पाई क्वाइन अपने ऑल टाइम लो $0.4012 है। वहीं ऑल टाइम हाई $2.99 है। अप्रैल में रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने के बाद पाई क्वाइन की कीमत में जबरदस्त वापसी हुई थी। लेकिन $1.40 पर पहुंचने के बाद ये एक बार फिर एक डालर के नीचे आ गया है।

Disclaimer: ये खबर सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। निवेश करने से पहले किसी वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें