Big NewsChampawat News

रुद्रनाथ मंदिर में बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री, सिर्फ 140 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

पंचकेदारों में शामिल रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. इसे लेकर मंदिर समिति, प्रशासन और केदारनाथ वन प्रभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बता दें इस साल यात्रा को पहले से अधिक सुव्यवस्थित और पर्यावरण-संवेदनशील बनाने के लिए वन विभाग ने एक नया कदम उठाया है.

EDC के माध्यम से किया जाएगा यात्रा का संचालन

यात्रा का संचालन इस वर्ष पारिस्थितिकी विकास समिति (EDC) के माध्यम से किया जाएगा. समिति में आसपास के गांवों के स्थानीय लोगों को शामिल किया गया है. खास बात यह है कि प्रतिदिन अधिकतम 140 श्रद्धालुओं को ही मंदिर तक जाने की अनुमति होगी.

रुद्रनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य (rudranath temple registration)

रुद्रनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है, जो वे ऑनलाइन या बेस कैंप पर करा सकते हैं. केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए https://kedarnathwildlife-uk-gov-in/ वेबसाइट तैयार की गई है

रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के मुख की होती है पूजा

बता दें रुद्रनाथ मंदिर के इतिहास और मान्यता के अनुसार, यह वह स्थल है जहां भगवान शिव की मुख प्रकट हुई थी. इसलिए इसे ‘मुख रुद्र’ भी कहा जाता है. पंचकेदार की यात्रा में यह चतुर्थ केदार के रूप में पूजा जाता है. रुद्रनाथ मंदिर समुद्रतल से करीब 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.

ये भी पढ़ें : पांचवां केदार : जहां भगवान शिव की जटाओं की होती है पूजा, साल भर खुला रहता है ये मंदिर, ऐसे पहुंचें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें