Haridwar NewsBig News

भयानक हादसा : तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, देखें CCTV

रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन बॉर्डर पर रविवार को भयावह सड़क हादसा हो गया. पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.

तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर

हादसा रविवार सुबह छह बजे के आसपास का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार चार युवक हरियाणा से हरिद्वार आए थे. जैसे ही कार नारसन पर पहुंची पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी की कार में बैठे एक शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. आनन-फानन में घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में एक युवक की मौके पर मौत

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. हादसे में युवकों की कार भी बुरी तरह क्षत्रिग्रस्त को गई. बताया जा रहा है हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी की मदद से आरोपी चालक की तलाश की जा रही है. घायलों की पहचान राहुल,लोकेश और कैलाश के रूप में हुई है. जबकि हेमंत की मौत हो गई. मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें