Dehradun NewsBig News

कांग्रेस की रैली से चोरी हुए प्रदेश अध्यक्ष के दोनों फोन, करन माहरा को भरोसा…

कांग्रेस ने देहरादून में आज संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया था. जिसमें शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे थे. अब खबर सामने आ रही है कि मंच पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दोनों फोन चोरी (Karan Mahara phones stolen) हो गए.

कांग्रेस की रैली से चोरी हुए प्रदेश अध्यक्ष के दोनों फोन

देहरादून में आयोजित कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया था. रैली में पार्टी के बड़े नेता सचिन पायलट, हरीश रावत, हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत तमाम नेता मंच पर बैठे थे. रैली के बाद प्रदेश अध्यक्ष को पता चला कि उनकी जेब से दोनों फोन चोरी हो गए हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने जताया भरोसा

हालांकि, जब khabaruttarakhand.com की टीम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से संपर्क किया तो उन्होंने भरोसा जताया कि उनके फोन किसी पार्टी कार्यकर्ता को मिले होंगे. उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके फोन वापस मिल जाएंगे. अब यह प्रदेश अध्यक्ष ही बेहतर जानते होंगे कि उन्होंने पार्टी की फज़ीहत से बचने के लिए कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है, या फिर उन्हें वाकई उम्मीद है कि उनके फोन उन्हें बिना विवाद के लौटाए जाएंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें