Nainital NewsBig News

हल्द्वानी में हादसा : दो कारों में जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग, एक की मौत, छह घायल

हल्द्वानी से सड़क हादसे (haldwani road accident) की खबर सामने आ रही है. दो कारों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. जिसके बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई. हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग घायल बताए जा रहे हैं.

दो कारों में जोरदार भिड़ंत

हादसा रविवार का बताया जा रहा है. बता दें प्रतापनगर मोड़ के पास दो कारों की भीषण टक्कर हो गई. जिसके बाद दोनों कारों में आग लग गई. राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची.

हादसे में एक शख्स की मौत, छह घायल

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि छह लोग घायल हैं. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : मां पूर्णागिरि धाम में पानी को लेकर खूनी संघर्ष, आठ श्रद्धालु घायल, पढ़ें पूरा मामला

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें