Champawat NewsHighlight

चंपावत में ज्वैलर्स की दुकान में लूट, ग्राहक बनकर आए थे बदमाश, उड़ा ले गए सोने के आभूषण

चंपावत के मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के वेश में ग्राहक बनकर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों के गिरोह को पुलिस ने 100% चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

ग्राहक बनकर घुसे थे आरोपी

बता दें बदमाश ज्वैलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर घुसकर थे. इस दौरान आरोपियों ने दुकान से 1 सोने की चेन, 1 जोड़ी सोने की बाली और 4 सोने के पैन्डल चोरी कर लिए. ज्वैलर्स समय को जैसे ही चोरी की जानकारी हुई उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस ने किया गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले. कुछ ही घंटे के भीतर पुलिस ने वारदात में शामिल होने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. बता दें आरोपियों में तीन लोग उत्तर प्रदेश और एक हरियाणा निवासी है.

आरोपियों का विवरण

  • रोहिताश (61) उर्फ बाबूलाल पुत्र शिवलाल निवासी हिसार, हरियाणा
  • जगत (55) पुत्र गजराम सिंह निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश
  • राजीव (35) पुत्र भूकन सिंह निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
  • रजनी (30 ) पत्नी किशन निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें