SportsHighlight

मुंबई या फिर चेन्नई, वानखेड़े में किसका चलेगा सिक्का? जानें MI vs CSK Pitch Report

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने पूरे जोश पर है। आज यानी रविवार की शाम का मुकाबला दो सबसे बड़ी टीमों (MI vs CSK) के बीच होने जा रहा हैं। जो है मुंबई इंडियन्स (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। ऐसे में चलिए आज के मैच की पिच का हाल(MI vs CSK Pitch Report) जान लेते है।

टीमों की मौजूदा स्थिति MI vs CSK

टीमों की मौजूदा स्थिति की बात करें तो इस सीज़न में दोनों ही टीमें कुछ खास नहीं कर पाई हैं। मुंबई इंडियन्स ने अब तक सात मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सिर्फ तीन मैचों में जीत मिली है। उनके नाम 6 अंक हैं। टीम फिलहाल अंक तालिका में 7वें स्थान पर है।

तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की हालत और खराब है। सात में से टीम ने सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं। 4 अंकों के साथ टीम 10वें पायदान पर है। अगर चेन्नई ये मैच हारती है तो प्लेऑफ की राह और भी कठिन हो जाएगी।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट MI vs CSK Pitch Report

अब बात करते हैं आज की सबसे अहम चीज़ की पिच रिपोर्ट। वानखेड़े की पिच आमतौर पर लाल मिट्टी की बनी होती है जो तेज़ बाउंस देती है। ये बल्लेबाज़ी के लिए मुफीद मानी जाती है। लेकिन पिछले कुछ मैचों में यहां गेंद रुककर आ रही थी। जिससे बल्लेबाज़ों को थोड़ा संभलकर खेलना पड़ा।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: लगभग 170 रन
  • हर ओवर में रन रेट: 8.57
  • सबसे ज़्यादा स्कोर: 235/1 (RCB)
  • सबसे कम स्कोर: 67 रन (KKR)
  • टॉस जीतने वाली टीम का पलड़ा भारी: 115 में से 61 मैच जीते हैं

यानी टॉस काफी अहम साबित हो सकता है। जो टीम पहले बैटिंग करती है उसे पिच के मिज़ाज के हिसाब से समझदारी से रन बनाने होंगे।

कौन-कौन रहेगा चर्चा में?

आज के मैच में कई सुपरस्टार खिलाड़ी हैं जिन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी:

मुंबई इंडियन्स से:

  • रोहित शर्मा
  • सूर्यकुमार यादव
  • तिलक वर्मा
  • जसप्रीत बुमराह
  • ट्रेंट बोल्ट

चेन्नई सुपर किंग्स से:

  • महेंद्र सिंह धोनी
  • रवींद्र जडेजा
  • रचिन रवींद्र
  • शिवम दुबे
  • शेख राशिद
  • आर अश्विन
  • डेवाल्ड ब्रेविस

आज का मौसम कैसा रहेगा? (Mumbai Weather Today)

मुंबई में आज गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। अधिकतम तापमान 34°C रहेगा। तो वहीं मैच के वक्त का तापमान करीब 30°C रहेगा।उमस 63% होगी जो खिलाड़ियों के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं। समुद्र के किनारे स्थित होने की वजह से वानखेड़े में नमी ज़्यादा होती है। जिससे फील्डिंग के दौरान खिलाड़ियों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुल मिलाकर MI और CSK के बीच होने वाला ये मुकाबला न सिर्फ अंक तालिका के लिहाज़ से अहम है। बल्कि फैंस के लिए भी इमोशन्स और एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है। दोनों टीमें हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगी और प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने के लिए जीत दर्ज करना चाहेंगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें