Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, देहरादून समेत सात जिलों में बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

देहरादून समेत सात जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 19 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा.

किस जिले में कितना रहेगा तापमान

बता दें राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान आज 34°C रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा. जबकि नैनीताल में अधिकतम तापमान लगभग 21°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहने की संभावना है. वहीं हरिद्वार का अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की उम्मीद है.

वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने की उम्मीद है. जबकि पौड़ी में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 16°C और चमोली का अधिकतम तापमान लगभग 25°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहs. वहीं उत्तरकाशी का अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें