Tehri NewsBig News

देवप्रयाग हादसे में लापता हुए पांचों लोगों की मौत, पुलिस ने किए मृतकों के शव बरामद

देवप्रयाग में हुए दर्दनाक हादसे में अलकनंदा नदी में लापता हुए पांचों लोगों के शव एसडीआरफ की टीम ने बरामद कर लिए हैं. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें सभी मृतक एक ही परिवार के थे.

देवप्रयाग हादसे में लापता हुए पांचों लोगों की मौत

बता दें शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर मूल्या गांव के पास गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के दौरान वाहन में एक ही परिवार के छह सदस्य सवार थे. दर्दनाक हादसे में लापता हुए पांचों लोगों की मौत हो गई है. जबकि हादसे में सुरक्षित बची महिला अस्पताल में भर्ती है. एसडीआरएफ की टीम ने मृतकों की पुष्टि कर दी है.

मृतकों का विवरण

सुनील गुसाईं निवासी फरीदाबाद
मीनू पत्नी सुनील निवासी फरीदाबाद
सुजल पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
नुक्कू पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
आदित्य पुत्र मदन निवासी फरीदाबाद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें