Dehradun NewsBig News

देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा : अलकनंदा नदी में गिरी कार, चार लोग लापता

ऋषिकेश के पास देवप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. गोचर से ऋषिकेश आ रही कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई. कार में सवार चार लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है.

अलकनंदा नदी में गिरी कार

हादसा शनिवार सुबह का है. मिली जानकारी के अनुसार गोचर से ऋषिकेश की ओर आ रही थी. इस दौरान अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई. हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे. जिनमें से एक महिला का रेस्क्यू कर लिया गया. जबकि चार लोग लापता बताए जा रहे हैं.

चार लोग लापता

एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है. जबकि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार सभी लोग एक ही परिवार के थे. जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें