Big NewsUttarakhand Weather News

गर्मी से मिलेगी राहत : उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 मार्च को देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 50-80 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील

इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने कोई संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने आमजनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है.

Uttarakhand news

बारिश ने चमोली में बरपाया कहर

बता दें बीते बुधवार को भी चमोली में बारिश का कहर देखने को मिला. थराली रामलीला मैदान के पास सिपाही गदेरे में मलबा आ गया. जिसकी चपेट में दो वाहन आ गए. बता दें बारिश के चलते कर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया. बीआरओ की टीम राजमार्ग को खोलने मे जुटी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें