Dehradun NewsBig News

विकासनगर सड़क हादसा : आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, एक्सीडेंट के बाद फरार हो गया था चालक

विकासनगर के सिंघनीवाला क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ था. पुलिस ने बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें बस पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया था.

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

सोमवार दोपहर दो बजे करीब विकासनगर के सिंघनीवाला क्षेत्र में लोडर और बस की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी. जिसके बाद बस सड़क पर ही पलट गई. बस पलटते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया. घटना का सीसीटीवी सामने आया. जिसमें आरोपी चालक हादसे के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है.

हादसे में दो ने गंवाई थी जान

पुलिस ने मंगलवार को बस चालक खालिद पुत्र इकबाल निवासी शेरपुर को सहसपुर के हसनपुर गांव अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है. बता दें सड़क हादसे में एक किशोर समेत एक शख्स की मौत हो गई. जबकि 14 लोग घायल हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें