Big NewsUttarakhand Weather News

पहाड़ों में बदलेगा मौसम, मैदानी इलाकों में नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जबकि मैदानी जिलों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं.

पहाड़ों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो आज से 11 अप्रैल तक पहाड़ी जिलों में मौसम बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने आज चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है. जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. आने वाले दिनों की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में 11 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं.

उत्तराखंड में आज ऐसा रहेगा मौसम

बता दें आज देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा. जबकि हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहेगा. हरिद्वार का अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की उम्मीद है. इसके अलावा ऊधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान लगभग 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें