Dehradun NewsHighlight

LUCC घोटाला, फीस बढ़ोतरी समेत तमाम मुद्दों पर कांग्रेस हमलावर, मंत्री आवास का किया घेराव

निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी, LUCC घोटाला और कुट्टू के आटे में हुई मिलावट जैसे तमाम मुद्दों को लेकर आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव करने पहुंची.

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस ने कैबिनेट मन्त्र डॉ धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया. लेकन इससे पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया. ज्योति रौतेला ने कहा कि इस राज्य की सरकार संवेदनहीन हो गई है. राज्य में शराब सस्ती और शिक्षा महंगी हो गई है. जिसके कारण आज बच्चों के अभिभावक सड़कों पर हैं क्योंकि स्कूलों की फीस बढ़ गई है.

ज्योति रौतेला ने कहा कि राज्य में बहुत बड़ा LUCC घोटाला हुआ है. लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. साथ ही कल कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए. कुल मिलाकर यह सरकार असंवेदनशील हो गई है और राज्य के मुद्दों पर काम नहीं कर रही है. प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तींखी नोंक-झोंक भी देखने को मिली.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें