UttarakhandBig News

उत्तराखंड में इस वजह से टालना पड़ा मंत्रिमंडल विस्तार, जानें अब कब होगा

उत्तराखंड में फिलहाल कुछ समय के लिए कैबिनेट विस्तार टल गया है. सूत्रों की माने तो नवरात्र के बाद ही कैबिनेट की खाली कुर्सियों को को भरा जाएगा. अभी सरकार फिलहाल तीन साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है.

उत्तराखंड में इस वजह से टला कैबिनेट विस्तार

बता दें उत्तराखंड में होना वाला कैबिनेट विस्तार नवरात्रों तक टल गया है. 23 मार्च को धामी सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं. जिसे लेकर सरकार प्रदेशभर में जश्न मनाने की तैयारी कर रही है. जश्न के बाद ही कैबिनेट विस्तार की तैयारी होगी. इसके अलावा कहा जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान में कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम सहमति नहीं बन पाई. ऐसे में धामी कैबिनेट की कुर्सियां नवरात्र के बाद ही अलग रूप में नजर आएंगी.

आसान नहीं है इस बार का कैबिनेट विस्तार

बता दें इस बार का कैबिनेट विस्तार आसान नहीं होने वाला है. पार्टी और सरकार दोनों को माथापच्ची करनी पड़ रही है. दरअसल इस बार पार्टी और सरकार को राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने के साथ-साथ प्रेमचंद अग्रवाल के प्रकरण से उपजी नाराजगी को भी थामना होगा. यही वजह है कि कैबिनेट विस्तार में साफ छवि का विधायकों ही मौका देने पर अधिक जोर रहने वाला है.

इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

वहीं सियासी गलियारों में कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इन नामों में मदन कौशिक, विनोद चमोली, बिशन सिंह चुफाल, खजान दास, बंशीधर भगत, मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडेय के नाम शामिल हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें