UttarakhandDehradun News

Rishabh pant की बहन की शादी में MS Dhoni और सुरेश रैना का दमादम मस्त कलंदर में धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

आज यानी बुधवार को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी (Rishabh pant sister wedding Date) को है।बहन की शादी का जश्न मसूरी में ज़ोरों पर है। चैंपियंस ट्रॉफी से लौटने के बाद ऋषभ मंगलवार सुबह शादी में शामिल होने पहुंचे।

तो वहीं एमएस धोनी(MS Dhoni) भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शाम को समारोह में पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी अपनी पत्नी संग शादी में शिरकत कर चुके हैं। शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन सब के बीच सबसे ज्यादा चर्चा धोनी के डांस की हो रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेहंदी सेरेमनी में धोनी का जलवा MS Dhoni Dance Video Viral

मंगलवार को ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की मेहंदी सेरेमनी थी। इस दौरान धोनी काले रंग का डिज़ाइनर कुर्ता पहने नजर आए। तो वहीं जबकि सुरेश रैना भी ब्लैक कुर्ते में दिखे। मेहंदी की रस्म के दौरान धोनी, ऋषभ पंत, रैना और दोस्तों ने मिलकर ‘दमादम मस्त कलंदर’ (Dama Dam Mast Qalandar) गाने पर धमाकेदार डांस किया। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

https://twitter.com/riseup_pant17/status/1899548264757895183

मसूरी में शादी का ग्रैंड जश्न (Rishabh pant sister wedding)

बता दें कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी मसूरी के सवॉय होटल में हो रही है। बीते दिन धोनी जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जमा हो गए थे। शादी में परिवार के करीबी लोगों के अलावा क्रिकेट और बिजनेस जगत की कुछ खास हस्तियां भी शामिल हो रही हैं।

ये भी पढ़े:- Dehradun: बहन की हल्दी में झूमे क्रिकेटर Rishabh Pant, शादी में धोनी समेत ये दिग्गज क्रिकेटर शामिल, देखे तस्वीरें

आईपीएल 2025 के लिए तैयारी में जुटेंगे धोनी और पंत

शादी में शामिल होने के बाद धोनी अब सीधे आईपीएल 2025 की तैयारी में जुट जाएंगे। वो चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से जुड़ेंगे, जहां उनकी टीम का पहला मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। वहीं ऋषभ पंत इस बार दिल्ली की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। लखनऊ की टीम ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। वो इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें