Dehradun NewsBig News

STF के हाथ आया ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम का मास्टरमाइंड, दून निवासी को लगाया था 32.31 लाख का चूना

उत्तराखंड की एसटीएफ टीम ने झारखंड से ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने देहरादून निवासी के साथ 32.31 लाख की ठगी की थी.

CBI अधिकारी बताकर की थी ठगी

एसटीएफ की टीम ने झारखंड से ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच (CBI) का अधिकारी बताकर देहरादून निवासी पीड़ित से 32.31 लाख की ठगी की थी. ठगों ने पीड़ित को वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी वारंट दिखाकर धमकाया और 24 घंटे तक कॉल पर रखकर बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए थे.

STF ने की जागरूक रहने की अपील

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी. तहरीर मिलने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में थी. STF ने आमजनमानस से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी व्हाट्सएप पर गिरफ्तारी नोटिस नहीं भेजती, ऐसी ठगी का शिकार न हों और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

‘Digital Arrest’ Scam क्या होता है?

इस स्कैम में साइबर अपराधी खुद को सरकारी अधिकारी (जैसे पुलिस, CBI या प्रवर्तन निदेशालय) बताकर पीड़ित को कॉल करते हैं. वे झूठा दावा करते हैं कि उसका नाम किसी अपराध (जैसे मनी लॉन्ड्रिंग या साइबर क्राइम) में जुड़ा हुआ है. फिर वे पीड़ित को डराने के लिए नकली डिजिटल गिरफ्तारी वारंट या वीडियो कॉल पर नकली अधिकारी दिखाते हैं. फिर, वे जुर्माने या मामला निपटाने के नाम पर पीड़ित से ऑनलाइन पेमेंट करवाते हैं या बैंक डिटेल मांगते हैं। कुछ मामलों में, वे किसी ऐप को इंस्टॉल करने को कहते हैं जिससे वे डिवाइस को रिमोट एक्सेस कर सकें.

‘Digital Arrest’ स्कैम से कैसे बचें?

  • किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास न करें.
  • किसी को भी बैंक डिटेल या OTP न दें.
  • अगर कोई आपको धमकाकर पैसे मांग रहा है, तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल में शिकायत करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें