Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, उत्तरकाशी में हिमस्खलन का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन होने की संभावना है. जिसे लेकर वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश हो सकती है. इसके अलावा डीजीआरई चंडीगढ़ ने 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की संभावना है. जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वैज्ञानिकों ने की स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों रहने की अपील

अलर्ट को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है. ताकि आपदा की स्थिति में हालातों पर काबू पाया जा सके. साथ ही वाचर की तैनाती के साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें