Udham Singh Nagar NewsBig News

किच्छा में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

किच्छा में अज्ञात युवक का शव मिलने से शहर में सनसनी मच गई. सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है.

किच्छा में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी

घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार किच्छा क्षेत्र के अंतर्गत पुराने अस्पताल के पास एक अज्ञात युवक सड़क पर पड़ा मिला. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आनन-फानन में अज्ञात को अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

चिकित्सकों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक की तलाश ली. लेकिन मृतक के पास से पहचान से संबंधित कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है. किच्छा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें