Udham Singh Nagar NewsBig News

खटीमा को सीएम धामी ने दी सौगात : नेशनल गेम्स के दौरान किया वादा किया पूरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा को बड़ी सौगात दी है. खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सीएम धामी ने खटीमा में स्थित चकरपुर स्टेडियम छात्रावास में बोर्डिंग बॉक्सिग एकेडमी की स्थापना के लिए स्वीकृति दे दी है.

सीएम धामी ने दी बोर्डिंग बॉक्सिग एकेडमी को स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में स्थित चकरपुर स्टेडियम छात्रावास में बोर्डिंग बॉक्सिग एकेडमी स्थापित किए जाने की स्वीकृति दे दी है.

नेशनल गेम्स के दौरान की थी औपचारिक घोषणा

गौरतलब है कि इसकी घोषणा मुख्यमंत्री धामी ने 11 फरवरी 2025 को ऊधमसिंह नगर के चकरपुर स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित मलखंब प्रतियोगिता के अवसर पर की घोषणा थी.

राज्य के मुक्केबाजों को मिलेगी नई दिशा

खटीमा में बॉक्सिग एकेडमी स्थापित होने के बाद राज्य के मुक्केबाजों को एक नई दिशा मिलेगी. ये अकादमी उभरते हुए खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं और मुक्केबाजी में माहिर बनाने के सहायक साबित होगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें